head-banner

प्रवेशगम्यता

हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि sidbi.in पोर्टल का उपयोग, विभिन्न उपकरणों प्रौद्योगिकी या क्षमता के बावजूद सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ है। यह अपने उपयोगकर्ताओं के लिए अधिकतम प्रवेशगम्यता और उपयोगिता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। नतीजतन, इस पोर्टल को विभिन्न उपकरणों, जैसे कि वेब-सक्षम मोबाइल उपकरणों आदि से देखा जा सकता है।

हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने अधिकतम प्रयास किए हैं कि इस पोर्टल की सब जानकारी दिव्यांगजन के लिए सुलभ हो। उदाहरण के लिए, दृश्य अक्षमता रखने वाला उपयोगकर्ता स्क्रीन रीडर और मैग्नीफायर जैसी सहायक तकनीकों का उपयोग करके इस पोर्टल तक पहुंच सकता है।

हमारा उद्देश्य मानकों का अनुपालक बनना और प्रयोज्य और सार्वभौमिक डिजाइन के सिद्धांतों का पालन करना है, जो इस पोर्टल के सभी आगंतुकों के लिए सहायक हो सकें।

यदि आपको इस पोर्टल की प्रवेशगम्यता से संबंधित कोई समस्या या सुझाव है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

प्रवेशगम्यता की विशेषताओं के बारे में जानें।

3. प्रवेशगम्यता की विशेषताएँ

एसएसडीजी, sidbi.in में प्रवेशगम्यता की ये विशेषताएँ हैं।

  1. प्रवेशगम्यता के विकल्प : पाठ का आकार बदलने और रंग योजना निर्धारण के विकल्प प्रदान किए गए हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप इस पोर्टल तक पहुँचने के लिए मोबाइल डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो पटल छोटा दिखाई दे सकता है, जिसे पढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में, आप स्पष्ट दृश्यता और बेहतर पठनीयता के लिए पाठ का आकार बढ़ाने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

  2. लिंक का विवरण: लिंक के संक्षिप्त विवरण को केवल 'पाठ और पढ़ें' और 'यहां क्लिक करें' जैसे शब्दों का  प्रयोग न कर के वर्णनात्मक वाक्यांशों का उपयोग के द्वारा लिंक का विवरण दिया गया है। उदाहरण के लिए, यदि कोई लिंक एक पीडीएफ फाइल खोलता है, तो विवरण में उसके फ़ाइल आकार का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, यदि कोई लिंक एक नई विंडो में एक वेब साइट खोलता है, तो विवरण में इसका उल्लेख किया गया है।

  3. टेबल हेडेर्स: टेबल हेडर्स को चिह्नित किया जाता है और प्रत्येक पंक्ति में उनकी संबंधित सेल  के साथ संबद्ध किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी तालिका में 30 पंक्तियाँ और 5 स्तंभ हैं, तो दृष्टिगत अक्षमता रखने वाले उपयोगकर्ता के लिए यह पहचानना मुश्किल है कि कौन सा डेटा सेल किस हेडर से संबंधित है। इस स्थिति में, एक सहायक उपकरण जैसे कि स्क्रीन रीडर उपयोगकर्ता के लिए किसी भी सेल के कॉलम हेडर को पढ़ सकता है। इसके अलावा, प्रत्येक तालिका के लिए कैप्शन भी निर्दिष्ट किए गए हैं जो लेबल के रूप में कार्य करते हैं और इंगित करते हैं कि तालिका में कौन सा डेटा प्रदान किया गया है।

  4. शीर्षक: प्रत्येक वेबपेज को एक उपयुक्त नाम दिया गया है जो आपको पृष्ठ की सामग्री को आसानी से समझने में मदद करता है।

  5. वैकल्पिक पाठ: दृष्टिगत अक्षमता रखने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए छवि का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया गया है। यदि आप ऐसे ब्राउज़र का उपयोग कर रहे हैं जो केवल पाठ का समर्थन करता है या इमेज का प्रदर्शन बंद है, तो आप इमेज के अभाव में वैकल्पिक पाठ को पढ़कर भी जान सकते हैं कि छवि किस विषय से सम्बद्ध है।

  6. स्पष्ट फॉर्म लेबल एसोसिएशन: लेबल इसके संबंधित नियंत्रण से जुड़ा होता है, जैसे कि टेक्स्ट बॉक्स, चेक बॉक्स, रेडियो बटन और ड्रॉप-डाउन सूची। यह सहायक उपकरणों को किसी फॉर्म पर नियंत्रण करने के लिए लेबल की पहचान करने में सक्षम बनाता है।

  7. सतत मार्गनिर्देशन तंत्र: पूरे पोर्टल में प्रस्तुति की सतत शैली शामिल की गई है।

  8. विस्तार योग्य और सिमटने योग्य सूचियाँ: वस्तुओं की सूची प्रदान की गई है जिन्हें उप-मदों की सूची देखने के लिए विस्तारित किया जा सकता है या कीबोर्ड, माउस या स्क्रीन रीडर का उपयोग करके सिमटा जा सकता है। इस पोर्टल में कई वेब पेज हैं, जिनमें विस्तार योग्य और सिमटने योग्य  सूचियाँ  हैं। सूची में प्रत्येक मद से पहले '+' प्रतीक दिया गया जो इंगित करता है कि यह मद विस्तार योग्य है। इस प्रतीक के लिए वैकल्पिक पाठ दिया गया है ताकि स्क्रीन पाठकों को प्रतीक की स्थिति की पहचान करने में सक्षम किया जा सके और दृष्टिगत अक्षमता रखने वाले उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जा सके। जब '+' प्रतीक पर क्लिक किया जाता है, तो यह '-' में बदल जाता है जो इंगित करता है कि यह आइटम सिमटने योग्य हो गया है। साथ ही, वैकल्पिक पाठ को उसी को इंगित करने के लिए अद्यतन किया जाता है और उप मद की एक सूची प्रदर्शित की जाती है। यदि अब '-' प्रतीक पर क्लिक किया जाता है, तो यह '+' में बदल जाता है। इसके अलावा, वैकल्पिक पाठ को फिर से अद्यतन किया जाता है और उप मदों की सूची चली जाती है, जिसे सिमटने के रूप में जाना जाता है।

  9. कीबोर्ड सपोर्ट: पोर्टल को टैब और शिफ्ट + टैब कीज दबाकर कीबोर्ड का उपयोग करके ब्राउज किया जा सकता है।

  10. अनुकूलित पाठ आकार: वेब पेज पर पाठ का आकार ब्राउज़र के माध्यम से या प्रवेशगम्यता  विकल्प सुविधा के माध्यम से बदला जा सकता है।

  11. जावास्क्रिप्ट स्वतंत्र: स्क्रिप्टिंग के लिए ब्राउज़र समर्थन के बावजूद, वेब पेज की जानकारी और कार्यात्मकता जावास्क्रिप्ट से स्वतंत्र हैं|

प्रवेशगम्यता के विकल्प

क्या आपको स्क्रीन की सामग्री को पढ़ने में कठिनाई होती है?

क्या प्रदर्शित सूचना आपको स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है?

यदि हाँ, तो स्क्रीन डिस्प्ले को नियंत्रित करने के लिए इस पोर्टल द्वारा दिए गए प्रवेशगम्यता के  विकल्पों का उपयोग करें। ये विकल्प स्पष्ट दृश्यता और बेहतर पठनीयता के लिए पाठ आकार और रंग योजना को बदलने की अनुमति देते हैं।

पाठ के आकार में बदलाव

पाठ के आकार को बदलने से अर्थ है पाठ को उसके मानक आकार से छोटा या बड़ा बनाना। पाठ का आकार सेट करने के लिए आपको तीन विकल्प देता हैं जो पठनीयता को प्रभावित करते हैं। य़े हैं:

  •  सबसे बड़ा: सबसे बड़े फ़ॉन्ट आकार में जानकारी प्रदर्शित करता है।

  •  बड़ा: मानक फ़ॉन्ट आकार की तुलना में बड़ा फ़ॉन्ट बड़े आकार में जानकारी प्रदर्शित करता है।

  • मध्यम: मानक फ़ॉन्ट आकार में जानकारी प्रदर्शित करता है, जो कि डिफ़ॉल्ट आकार है।

पाठ का आकार बदलने के लिए, किसी भी पृष्ठ के शीर्ष पर मौजूद टेक्स्ट-साइज़ के आइकन को दबाएँ ।